What will be the syllabus of Navy Agniveer: नेवी अग्निवीर में अग्निवीर (SSR) और अग्निवीर (MR) के पदों पर भर्तियां निकलती है जिसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा कराई जाती है उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा जो कैंडिडेट फिजिकल को पास करेंगे उनकी लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इस मेरिट लिस्ट में जिन कैंडिडेट का नाम होगा उनको मेडिकल के लिए बुलाया जाएगा।

उसके बाद उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा इसलिए कंडीडेट को सबसे पहले लिखित परीक्षा पास करनी होती है उसके बाद ही फिजिकल और मेडिकल टेस्ट देना होता है और वे इसकी भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ सकते हैं इसलिए आपको लिखित परीक्षा के सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए तो आइये आज हम आपको बता देते हैं कि नेवी अग्निवीर की लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या होता है और इसमें कौन-कौन से सब्जेक्ट से रिलेटेड प्रश्न आते हैं तो अगर आप इसके बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।
नेवी अग्निवीर की लिखित परीक्षा का सिलेबस क्या होगा?
नेवी अग्निवीर में अग्निवीर (SSR) और अग्निवीर (MR) के पदों के लिए भर्ती की जाती है।
अग्निवीर (SSR)
इसके लिए कैंडिडेट का साइंस, बायो या कंप्यूटर से सिर्फ 12th पास होना जरूरी है इसलिए अग्निवीर (SSR) लिखित परीक्षा में 12th लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे अग्निवीर (SSR) एग्जाम में 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और जिनमें 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी इसमें इंग्लिश के 25 नवंबर के 25 प्रश्न, साइंस के 25 नंबर के 25 प्रश्न, मैथमैटिक्स के भी 25 नंबर के 25 प्रश्न और जनरल अवेयरनेस के भी 25 नवंबर की 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें 1 घंटे का समय दिया जाएगा और यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आएगा आप कोई भी भाषा ये पेपर में दे सकते हैं।
- पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए क्लास 10th, 12th में क्या सब्जेक्ट लेना चाहिए? | Police Inspector banne ke liye class 10th 12th subject
- कॉल सेण्टर में जॉब कैसे पायें? | How to Get a Job in Call Center
- NDA ज्वाइन करने के लिए Age कितनी होनी चाहिए? | NDA Join Karne ke liye Age Kitni Honi Chahiye
अग्निवीर (MR)
इसके लिए का कैंडिडेट का सिर्फ 10th पास होना जरूरी है इसलिए अग्निवीर (MR) की लिखित परीक्षा में 10th लेवल के प्रश्न में पूछे जाएंगे अग्निवीर (MR) की लिखित परीक्षा में 50 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और जिसमें ¼ निगेटिव मार्किंग भी होगी इसमें साइंस और मैथ मैटिक्स के 25 नंबर के 25 प्रश्न, और जनरल अवेयरनेस के भी 25 नंबर के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे इसमें आधे घंटे का समय दिया जाएगा और सभी हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होंगे आप कोई भी भाषा में पेपर दे सकते हैं।
इंग्लिश
इसमें ग्रामर (आर्टिकल, नाउ एंड प्रोनाउन, एडजेक्टिव, प्रीपोजिशन, कंजेक्शन एंड मॉडल्स), Verbs, Tense, सेंटेंस स्ट्रक्चर, टाइप ऑफ सेंटेंस, Idioms and Phrases, सिनोनिम्स एंड एंटोनिम्स, वन वर्ड सब्सिट्यूशन आदि से रिलेटेड प्रश्न आते हैं।
गणित
इसमें एल्जेब्रा, मैट्रिक्स एंड डिटरमिनेंट्स, ऐनलिटिक जिओमेटरी, ट्रिगोनोमेट्री, इंटीग्रल कैलकुलस, डिफरेंशियल कैलकुलस, प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिक्स, नंबर सिस्टम, फंडामेंटल अर्थमैनिकल ऑपरेशन, मैन्सुरेशन, एरिया, वैल्यू एंड सरफेस एरिया से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
जनरल नॉलेज
इसमें आपसे इतिहास, संस्कृति, भूगोल, खेल, पुरस्कार, शब्दावली, महाद्वीप और उपमहाद्वीप, आविष्कार और खोज, भारत का संविधान, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, पुस्तकें और लेखक, भारत में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं, वर्तमान महत्वपूर्ण विषय घटनाएं, प्रमुख व्यक्तित्व आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
जनरल साइंस
इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलोजी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे इसके साथ ही फूड ऐंड न्यूट्रिशन, डीजीज एंड प्रीवेन्शन, विटामिन्स एंड दियर यूजेज, मेडिकल टर्म्स, साइंटिफिक टर्म्स, साइंटिफिक एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट इन इंडिया आदि से प्रश्न पूछे जयेन्हे उसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी तो इस तरह से लिखित परीक्षा का पैटर्न रहेगा।
आज आपने क्या सीखा?
तो आज इस आर्टिकल में हमने आपको नेवी अग्निवीर की लिखित परीक्षा के सिलेबस (What will be the syllabus of Navy Agniveer) से रिलेटेड पूरी जानकारी दी है उम्मीद कर रहे हैं कि यह जानकारी आपको अच्छे से समझ में आ गई होंगी इसके अलावा अगर आपको इससे संबंधित किसी तरह की कोई जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं।