How Many Posts are there in RPF in Hindi: RPF का पूरा नाम रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स होता है जिसे आइआरपीएफएस के नाम से भी जाना जाता हैं जो की यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैनात रहती है इनकी ड्यूटी ज़्यादातर रेलवे स्टेशन पर ही होती है स्टेशन पर रहते हुए अपराधों को कंट्रोल करने का काम करते हैं बाकी विभागों की तरह आरपीएफ में भी कई सारे अलग अलग पद होते हैं और इन पदों के लिए समय-समय पर वैकेंसी भी निकाली जाती है तो आइये आज हम आपको बताएंगे कि आरपीएफ में कितने पद होते हैं और इन पदों पर आपको कितने सैलरी मिलती है तो अगर आप इसके बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

आरपीएफ ने कितने पद होते हैं और इन्हें कितनी सैलरी मिलती है?
अन्य विभागों की तरह आरपीएफ में भी कई सारे अलग अलग पद होते हैं जिन पदों पर काम करने वाले व्यक्ति अलग अलग होते हैं और इनकी सैलरी भी थोड़ी बहुत कम ज्यादा होती है।
कॉन्स्टेबल
इनके कंधे पर कोई स्टार नहीं होता है बस एक खाली पट्टी होती है जिसके नीचे आरपीएफ लिखा होता है इन्हें प्रतिमाह 20,000 से ₹30,000 के लगभग वेतन मिलता है।
हेड कॉन्स्टेबल
इनके कंधे पर भी एक खाली पट्टी होती है जिसपर कोई स्टार नहीं होता है बस नीचे की साइड सफेद रंग की पट्टी से तीन ऐरो होते हैं इन्हें प्रतिमाह 30,000 से ₹40,000 की लगभग संवेदन मिलता है।
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
इन्हें सहायक उपनिरीक्षक भी कहते हैं इनके कंधे पर भी एक स्टार होता है और उसके नीचे लाल नीले रंग की पट्टी होती है और साइड में आरपीएफ लिखा होता है इन्हें प्रतिमाह 35,000 से ₹45,000 के लगभग वेतन मिलता है।
- पुलिस इंस्पेक्टर बनने के लिए क्लास 10th, 12th में क्या सब्जेक्ट लेना चाहिए? | Police Inspector banne ke liye class 10th 12th subject
- कॉल सेण्टर में जॉब कैसे पायें? | How to Get a Job in Call Center
- NDA ज्वाइन करने के लिए Age कितनी होनी चाहिए? | NDA Join Karne ke liye Age Kitni Honi Chahiye
सब इंस्पेक्टर
इन्हें उपनिरीक्षक भी कहते हैं इनके कंधे पर भी दो स्टार होते हैं जिसके नीचे लाल और नीले रंग का रिबन और साइड में आरपीएफ ने लिखा होता है इन्हें प्रतिमाह 40,000 से ₹55,000 के लगभग वेतन मिलता है।
इंस्पेक्टर
इनके कंधे पर तीन स्टार होते हैं और नीचे लाल नीले रंग का रिबन साइड में आरपीएफ लिखा होता है इन्हें प्रतिमाह 55,000 से ₹65,000 के लगभग वेतन मिलता है।
असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर
इनके कंधे पर सिर्फ तीन स्टार होते हैं लाल नीले रंग का कोई रिबन नहीं होता इन्हें प्रतिमाह 60,000 से ₹70,000 के लगभग वेतन मिलता है और असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर में भी अलग अलग तीन पद होते हैं दरअसल अगर असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर ने अभी 3 साल से कम की सेवा की है तो उनके कंधे पर सिर्फ एक स्टार होता है जिसने 2 साल या इससे ज्यादा लेकिन 5 साल से कम की सेवा की है उनके कंधे पर दो स्टार और अगर कैंडिडेट ने असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर के पद पर 5 साल से अधिक की सेवा की है तो उनके कंधे पर तीन स्टार लगे होते हैं।
सिक्योरिटी कमिश्नर
जिन्हें सुरक्षा आयुक्त कहा जाता हैं इनके कंधे पर एक स्टार और एक अशोक स्तम्भ लगा होता है इन्हें प्रतिमाह 65,000 से ₹75,000 की लगभग वेतन मिलता है।
सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर
जिन्हें वरीष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कहा जाता हैं जिनके कंधे पर दो स्टार और एक अशोक स्तम्भ होता है इन्हें प्रतिमाह 75,000 से ₹80,000 के लगभग वेतन मिलता है।
डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल
जिन्हें उप महानिरीक्षक कहा जाता हैं इनके कंधे पर तीन स्टार और एक अशोक स्तंभ होता है इसके साथ ही इन्हें गाड़ी भी मिलती है जिस पर लाल नीले रंग का झंडा लगा होता है और गाड़ी पर आगे की साइड एक स्टार बना होता है इन्हें प्रतिमाह 80,000 से ₹1,00,000 की लगभग वेतन मिलता है।
इंस्पेक्टर जनरल
इनके कंधे पर एक क्रॉस का चिन्ह बना होता है जिसके ऊपर एक स्टार लगा होता है और कॉलर पर एक पट्टी लगी रहती है इनके कार पर भी एक झंडा लगा होता है और उसके नीचे दो स्टार बने होते हैं इन्हें प्रतिमाह 95,000 से 1 लाख 20 हजार रूपये के लगभग वेतन मिलता है।
डायरेक्टर जनरल
ये सबसे बड़ा पदक होता है जिन्हें महानिदेशक कहते हैं इनके कंधे पर भी एक क्रॉस का चिन्ह बना होता है जिसके ऊपर अशोक स्तंभ लगा रहता है और इनकी गाड़ी पर भी एक झंडा लगा होता है जिसके नीचे तीन स्टार लगे होते हैं इन्हें प्रतिमाह 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 80 हजार के लगभग वेतन मिलता है।
आज आपने क्या सीखा?
तो आज हमने आपको आरपीएफ पदों (How Many Posts are there in RPF in Hindi) के बारे में पूरी जानकारी दी है और उनके वेतन के बारे में भी बताया है अगर आपको इससे रिलेटेड कोई समस्या है आप किसी भी तरह की कोई जानकारी चाहते हैं तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं इसके अलावा और भी ऐसी ही अपडेट पाने के लिए हमें फॉलो करें।